डॉ बीपी त्यागी की तकनीक से सुनने-बोलने लगे गूंगे-बहरे बच्चे

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। डॉ. बृजपाल त्यागी एक नई टेक्नीक से कान के पर्दे बनाते हैं। इस तकनीक में कान के आस-पास कटने का कोई निशान नहीं होता। यह टेक्नीक उनकी अपनी पैटेंट है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए कार्गर है जो आर्मी या पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं।
डॉ. बीपी त्यागी कान का पर्दा मरीज के रक्त से एक तत्व को निकालकर बनाते हैं। उनकी इस चमत्कारी तकनीक को देश-विदेश मेें भी खूब प्रचार-प्रसार मिला है और खासकर विदेशों में इसकी सराहना हुई है। इस टेक्नीक से पर्दा बनाने में बहुत ज्यादा खर्च नहीं आता। आपको यकीन नहीं होगा, महज 18 हजार रुपये का खर्च आता है। डॉ. त्यागी पहले ऐसे कान के विशेषज्ञ हैं जो इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।
डॉ. बृजपाल त्यागी ने एक ऐसा इंजेक्शन भी इजाद किया है जो बधिरता और टिंनिटूस में बहुत कारगर है। इस इंजेक्शन से वह अब तक 1000 से ज़्यादा मरीजों को ठीक कर चुके हैं। लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में अधिकतर ऐसे रहे कि जो जन्म से गूंगे-बहरे थे, लेकिन वे अब अच्छा सुन रहे हैं। डॉ. बीपी त्यागी की इस बड़ी सफलता के लिए उन्हें इसी साल लंदन वल्र्ड बुक ऑफ रेकड्र्ज़ से सम्मानित किया गया है। अगर किसी को इस सुविधा का लाभ लेना है तो वह सीधे डॉ. बीपी त्यागी से सम्पर्क कर सकता है। डॉ. बीपी त्यागी हर्ष ईएनटी हास्पिटल के फाउंडर चैरमैन भी हैं। उनका फोन नंबर 9810287957 और 01204552014 है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*