दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मरियमनगर नंदग्राम स्थित आनंद ट्रेनिंग सेंटर में बाल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था बेटी सुरक्षा दल (रजि.) के तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के साथ चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। संस्था के केंद्रीय संयोजक डॉ. एसके शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष बबिता शर्मा के निर्देश पर बेटी सुरक्षा दल के तमाम कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ मिलकर पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
बाल दिवस कार्यक्रम में बेटी सुरक्षा दल के जिला महासचिव राहिल खान ने बच्चो को पाठ्य सामग्री वितरित की और खिलौने देकर उनकी खुशियों में शरीक हुए। राहिल खान ने बताया कि संस्था बेटियों के लिए देश में सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा गारंटी क़ानून बनवाने के लिए संघर्षरत है। देश में आजादी के बाद बहुत से गारण्टी कानून को देश की सरकार ने बनाया है। बेटियों की सुरक्षा शिक्षा चिकित्सा पर कोई भी सरकार और राजनेता बात तक नहीं करता। लेकिन बेटी सुरक्षा दल यह जिम्मेदारी बाखूबी निभा रही है। इस अवसर पर दल के सक्रिय सदस्य पुष्पेन्द्र, टिक-टोक के फेमस कलाकार अश्विन त्यागी और सदस्य तन्नू, बिट्टू, आलम, तनवीर, जावेद, शीबा खान आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*