-अंबेश पंत, राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
देहरादून। कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इन कठिन परिस्थितियों में गरीबों और मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में भारत के सर्व समाज का विकास एवं उत्थान कराने वाली मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संस्था भारतीय सर्व समाज महासंघ ने मंगलवार 21अप्रैल, 2020 को एक बार पुन: 250 लोगों को राशन सामग्री वितरित की है। किट का वितरण देहरादून में जीएमएस रोड स्थित महासंघ कार्यालय के माध्यम से की गई। प्रत्येक किट में आटा, चावल, दाल,चीनी,चाय की पत्ती, मसाले आदि दिए गए। सर्व प्रथम लोगों को बाहर सडक़ पर नियमानुसार दूरी बनाकर खड़ा किया गया। इसके बाद दो-दो लोगों को दफ्तर में बुलाकर राशन किट वितरित की गई।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का दिशा-निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के चलते लोग परेशानी में हैं। ऐसे में हम अपने सीमित संसाधनों के साथ लोगों के साथ हैं। जितना हमसे बन पा रहा है, हम लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह में ही पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर 5 हजार से भी अधिक लोगों को अब तक संस्था राशन का वितरण कर चुकी है। आगे भी जितना भी हो पाएगा, हम राशन वितरण कार्यक्रम जारी रखेंगे।
राशन वितरण कार्यक्रम के मौके पर उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री व भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार वालिया के अलावा संस्था के जिला देहरादून के अध्यक्ष जुगल सिंह, महानगर अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा, प्रदेश कोडिनेटर तथा कांग्रेस नेता पीयूष गोड, कांग्रेस नेता मीना रावत, संतोष सैनी, मुकेश कुमार, किसन सिंह, संस्था के कैंट विधानसभा के अध्यक्ष आरके सूरी, जितेंद्र भल्ला आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply