राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली।पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र के उद्योग नगर स्थित ओकाया कंपनी की इमारत में गुरुवार तड़के आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुचीं। बचाव का कार्य चल ही रहा था कि अचानक तेज धमाका हुआ और इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया। इस दौरान बचाव कार्य मे जुटे करीब 13 दमकलकर्मी समेत कुल 14 लोग फंस गए। इसके बाद मौके पर एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक घायलों में दो की हालत गंभीर है और दोनों दमकलकर्मी हैं। इनके अलावा 11 दमकलकर्मी घायल हैं। उन सभी को पश्चिम विहार स्थित बालाजी एक्शन अस्पताल और मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पश्चिमी रेंज की संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह मौजूद हैं। साथ ही पश्चिमी जिला उपायुक्त नेहा बंसल सहित अनेक अधिकारी भी पहुंच गए हैं।


Leave a Reply