मेवाड़ के चेयरमैन डॉ अशोक गदिया का षष्ठिपूर्ति समारोह आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। नववर्ष के आगमन और मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा अशोक कुमार गदिया के षष्ठिपूर्ति समारोह में चेयरमैन डा गदिया द्वारा लिखित तीन पुस्तकों समेत आठ चीजों का विमोचन हुआ। रंगारंग कार्यक्रम में मेवाड़ के विद्यार्थियों ने अपने नृत्यों से खूब समां बांधा। इस अवसर पर मौजूद देश की जानी-मानी हस्तियों ने चेयरमैन को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।

मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा गदिया पर आधारित एक विशेष डायरी, कैलेंडर, उनके नये कविता संग्रह ‘भोर की रश्मियां’, जीएसटी पर विशेष पुस्तक व मेवाड़ मार्ग निर्देशिका का विमोचन हुआ। मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के महासचिव अशोक कुमार सिंघल, चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय जिन्दल, राजेश जागेटिया, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक खुर्शीद रजाका, कश्मीर से मोहम्मद अकबर राढेड़, जम्मू से गुलशन शर्मा, चित्तौड़गढ़ राजस्थान से गोविन्द गदिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक गुणवंत सिंह कोठारी, धर्म नारायण, वरिष्ठ पत्रकार व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष पद्मश्री राम बहादुर राय, मुस्लिम धर्मगुरु डा सैयद काल्बे रुशैद रिजवी, आरपी बंसल, एकात्म दर्शन एवं अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष डा महेश चंद शर्मा, सुप्रसिद्ध कवि डा कुंअर बेचैन, विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, मेवाड़ के विद्यार्थी चेतन शर्मा, ओएस मलिक, दीपांकर, रूपाली आदि ने अपने विचारों में डा गदिया को बेहतरीन इंसान, कुशल प्रशासक व अच्छा शिक्षाविद् बताया। सभी ने उनके दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन के जन्मदिवस पर मेवाड़ परिवार के सदस्यों ने गीत-संगीत का खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस व डा गदिया पर आधारित एक वृत्तचित्र देखकर लोग बहुत उत्साहित हुए। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप इंस्टीट्यूशंस का शिक्षण स्टाफ, गैर शिक्षण स्टाफ और अतिथि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। डा गदिया एवं उनके पुत्र अर्पित माहेश्वरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कवि व पत्रकार चेतन आनंद ने अपने अलग अंदाज में किया।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*