कोरोना वायरस: देश में 24 घंटे में 1035 नए मामले सामने आए, 40 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हो गई है और 1035 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह भारत में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 7,447 हो गई है। जबकि अबतक इस महामारी से 239 लोगों की मौत हो चुकी है और 943 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6761 हो गई है, जिसमें 6039 सक्रिय मामले हैं। 516 लोग ठीक हो गए हैं और 206 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि पूरी दुनिया में मरने वालों का आंकड़ा 95 हजार को पार कर गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*