फूलों से होली खेलकर देश की संस्कृति, परम्परा और पानी बचाने की अपील

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में पानी बचाओ का संदेश देने के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए इको फ्रेंडली होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। फूलों से होली खेलकर लोगों को बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कोरोना वायरस से सजग रहने का संदेश भी दिया। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि मुश्किल हालात में भी खुश रहने के लिये भारत में त्योहार मनाने की एक बड़ी श्रृंखला है। यही हमारी संस्कृति हमें पूरे विश्व में सबसे अलग पहचान देती है।
उन्होंने कहा कि हममें लाख कमियां हों, बुराइयां हों या पिछड़ापन हो मगर खुश रहने और सबको खुश रखने की परम्परा, पर्व व संस्कृति हमारे देश के अलावा कहीं नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी पर्व मनाकर हम खुशियां ढूंढ लेते हैं। यह सिर्फ भारत ही सिखाता है। होली मिलन समारोह में मेवाड़ परिवार के सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डा. अलका अग्रवाल आदि मौजूद थे। समारोह का सफल संचालन अमित पाराशर और असलम सैफी ने किया।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*