राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
-समारोह के विशिष्ट अतिथि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने दी सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
नई दिल्ली। सफदर जंग एनक्लेव नई दिल्ली में भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा गुरुवार, 24 अक्टूबर को महासंघ के केंद्रीय कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार वालिया ने की। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पत्रकार, समाज सेवी और सर्व समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वालिया ने सभी अतिथियों को दीपावली का उपहार देकर उनका स्वागत-सम्मान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार वालिया ने कहा की महासंघ का उद्देश्य ही प्रत्येक त्योहार को एक अगल प्रकार से मनाकर जहां सर्व समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना है, वही उन्हें आवश्यकता की वस्तुएं भी उपलब्ध कराकर उनका सम्मान करना है। इसी कड़ी में गुरुवार को यह समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने धनतेरस, दीपावली और भैयादूज की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
समारोह के विशिष्ट अतिथि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन और महासंघ के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर जीतेन्द्र गौड़, सुमन कौशिक, विजय सिंह तोमर, जितेन्द्र त्यागी, कुलदीप कौशिक, अशोक पोपली, रुचि शर्मा, असलम अली आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे।


Leave a Reply