राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वकील कॉलोनी स्थित सीएसएचपी पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की निदेशक श्रीमती सविता गुप्ता थीं। इस अवसर पर पर्यावरण को बचाएंगे स्वच्छ दीपावली मनाएंगे नामक एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। साथ ही अंतर सदस्य रंगोली प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया, जिसमें गांधी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंतर सदस्य रंगोली प्रतियोगिता में सुबह सदन दूसरे स्थान पर रहा। जबकि पटेल सदन और नेहरू सर्जन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं को भी बड़े सुंदर ढंग से सजाया गया। बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों को अपने हाथों से बनाए हुए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड दिए गए। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथि द्वारा गणेश-लक्ष्मी की आरती द्वारा की गई। इस अवसर पर सविता गुप्ता ने सभी बच्चों कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में आने वाले खुशियों के लिए मंगल कामनाएं की। कार्यक्रम में श्रीमती तानिया और श्रीमती मेघना गुप्ता ने बच्चों को पटाखे न जलाने और पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई।


Leave a Reply