मुख्यमंत्री ने नोएडा में 420 बिस्तरों वाले कोरोना अस्पताल का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश को कोरोना से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक और सौगात दी है। उन्होंने शनिवार को टाटा कंपनी के सहयोग से नोएडा के सेक्टर 39 में बने 420 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके लिए शुक्रवार की शाम को ही मुख्यमंत्री योगी नोएडा पहुंच गए थे। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक कर कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री ने सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया।
सेक्टर- 39 में बने 420 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्पताल को टाटा कंपनी ने सीएसआर के तहत बनवाया है। इससे गौतमबुद्ध नगर जिला समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब हम और तेज़ गति से कोरोना से लड़ने में सक्षम होंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*