राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्था (भारत) ने पर्यावरण की स्वच्छता एवं शुद्धता बनाए रखने में जी-जान से जुटे ग्रेटर नोयडा प्राधिकरण के सेनेटरी विभाग और सफाई विभाग कर्मियों को कोरोना सम्मान पत्र देकर और तुलसी के पौधे भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि प्रकृति से हमें जीवन के लिये बेहद उपयोगी हवा- पानी-औषधि आदि प्रचुर मात्रा में मुफ्त में उप्लब्ध है, अत: इनकी शुद्धता बनाये रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आज कोरोना काल में प्रकृति प्रदत इन अहम वस्तुओं की अहमियत और बढ़ गई है, जिसमें हमारा सफाई कर्मचारी विभाग और सेनेटरी विभाग महत्वपूर्ण भुमिका निभा रहा है।
डॉ वर्मा ने मंगलवार को विश्व प्रकृति सरंक्षण करने के लिए कई उपाय भी सुझाए। उन्होंने कहा कि जंगलों को न काटें। कार्बन जैसी नशीली गैसों का उत्पादन बंद करें। उपयोग किए गए पानी का चक्रीकरण करें। ज़मीन के पानी को फिर से स्तर पर लाने के लिए वर्षा के पानी को सहेजने की व्यवस्था करें। ध्वनि प्रदूषण को सीमित करें। प्लास्टिक के लिफाफे छोड़ें और रद्दी काग़ज़ के लिफाफे या कपड़े के थैले इस्तेमाल करें। जिस कमरे में कोई न हो उस कमरे का पंखा और लाइट बंद कर दें। पानी को फालतू ना बहने दें। आज के इंटरनेट के युग में हम अपने सारे बिलों का भुगतान आनलाइन करें तो इससे न सिर्फ हमारा समय बचेगा बल्कि काग़ज़ के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल भी बचेगा। ज्यादा पैदल चलें और अधिक साइकिल चलाएं। प्रकृति से धनात्मक संबंध रखने वाली तकनीकों का उपयोग करें जैसे- जैविक खाद का प्रयोग, डिब्बा-बंद पदार्थों का कम इस्तेमाल। जलवायु को बेहतर बनाने की तकनीकों को बढ़ावा दें।
संस्था के महासचिव अनिल भाटी ने बताया कि संस्था द्वारा कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हमारे स्वास्थ्य विभाग-सफाई विभाग और पुलिस विभाग कर्मियों के योगदान को देखते हुए उन्हे कोरोना सम्मान पत्र से सम्मानित कर उनकी हौसलाफजाई करने का अभियान शुरू किया गया है । इस अवसर पर देवेन्द्र चंदीला एवं विजय तंवर द्वारा भारत भूषण सेनेटरी इंस्पेक्टर, जितेंद्र कुमार सुपरवाइजर, सतबीर यादव , राम नरेश, नवीन शुक्ला आदि प्राधिकरण कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Quality posts is the key to be a focus for the viewers to
pay a visit the website, that’s what this web page is providing.
my blog post: Royal CBD