नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवावास्तव ने कहा कि सभी ट्रकों और गुड्स कैरियर की इंटर स्टेट या इंट्रा स्टेट की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। चाहे आवश्यक वस्तु या किसी भी तरह का सामान ट्रांसपोर्ट हो रहा हो। ट्रक में ड्राइवर और उसके साथ एक व्यक्ति को मंजूरी दी गई है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन उपायों को लागू करने के लिए राज्य लगातार काम कर रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मी, एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना), एनसीसी कैडेट और अन्य डिपो के अधिकारी भी लॉकडाउन उपायों को लागू करने में पुलिस की सहायता कर रहे हैं।


Leave a Reply