राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसल बुलंद हैं। गुरुवार की सुबह-सुबह बादलपुर कोतवाली इलाके में कार सवार कुछ बदमाशों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। प्रधान की 20 वर्षीया बेटी छात्रा मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में जहां हड़कंप मच गया, वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने एनएच-91 पर जाम लगा दिया। महिला उन्नति संस्था (भारत) ने जल्द से जल्द बदमाशो को गिरफ्तार कर छात्रा को सकुशल बरामद करने की मांग की है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है लेकिन छात्रा और बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार 16 सितम्बर की सुबह दो बहनें मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं, तभी कार सवार बदमाश आ पहुंचे और दोनों लड़कियों को अगवा करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक बहन बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग गई। लेकिन उसकी बहन का बदमाश अपहरण कर ले गए। इस बीच छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वारदात से गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सैकड़ों लोग जीटी रोड पर बैठ गए। डीसीपी मौके पर पहुंच गए हैं। भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बेटी को सकुशल बरामद करने और बदमाशों की गिरफ्तार की मांग की है।


Leave a Reply