राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
अहमदाबाद। एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 266 लोगों की मौत गई है और 40 से अधिक लोग घायल हैं। इनमें से 242 लोग विमान में सवार थे। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने 266 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, “कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या अभी तक 204 ज्ञात है। 41 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।”
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से मैं स्तब्ध हूं। डिजास्टर रेस्पांस बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।”
उल्लेखनीय है कि आज गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। एअर इंडिया प्लेन के अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। यह विमान लंदन जा रहा था। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी करीब 15 किलोमीटर बताई गई है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की मौके पर तैनात कर दी गई है। बीएसएफ और एनडीआरएफ की छह टीमें दुर्घटनास्थल पर बचाव व राहत कार्य में लगी हैं।
क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था। इस प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद के सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन एयरपोर्ट की बाउंड्री भी पार नहीं कर पाया और हादसे का शिकार हो गया।

Leave a Reply