राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। हॉलिस्टिक टू हेल्दी व लोकप्रिय अस्पताल मोदीनगर तथा भारत डायग्नोस्टिक मुरादनगर ने उज्जेरा गांव (मुरादनगर) के ग्राम प्रधान मोहित शर्मा के सहयोग से एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। यह अस्पताल सर्जरी और बच्चे के इलाज के लिए प्रसिद्ध मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है। साथ ही हेल्थ डिस्काउंट कार्ड देती है, जिससे लोगों को दवा, अस्पताल बिल और डायग्नोस्टिक टेस्ट पर छूट मिलती है। गांव में आयोजित कैंप का 250 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
भारत डायग्नोस्टिक मुरादनगर में एक्स-रे अल्ट्रासाउंड और लेब टेस्ट के लिए जाना जाता है। संस्थापक डॉ डी.के. राय ने फ्री कंसल्टेशन दिया तथा बीपी, शुगर और तनाव से बचाव के उपाय भी बताएं। लोगों को H2H डिस्काउंट कार्ड दिया गया, वहीं अस्पताल की टीम ने फ्री बीपी, शुगर और ईसीजी किया और भारत डायग्नोस्टिक ने फ्री लैब टेस्ट किया। 12 मार्च को आयोजित कैंप में मौजूद ग्राम प्रधान मोहित शर्मा ने डॉ. डी.के. राय, डॉ. उमेश त्यागी और डॉ. युसूफ अहमद को फ्री कैंप आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि वे आगे भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे।


Leave a Reply