मिशन शक्ति के तहत आयोजित की गईं दो प्रतियोगिताएं

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अन्तर्गत सांस्कृतिक समिति द्वारा सोमवार को दो प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। ‘दीप सज्जा’ और ‘रंगोली’ प्रतियोगिता में महाविद्यालय के तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। रंगोली की थीम होली पर आधारित थी। निर्णायकों में डॉ कमलेश भारद्वाज और साकेत शिसौदिया शामिल रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को महाविद्यालय के पुरस्कार वितरण समारोह में 29 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सांस्कृतिक समिति द्वारा इस तरह की प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को पल्लवित करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अखिलेश मिश्रा ने दोनों प्रतियोगिताओं के लिए सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ बिन्दु कर्णवाल एवं समिति सदस्य डॉ नीलम गर्ग को बधाई दी। उन्होंने सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया और साधुवाद दिया।
कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ मोनिका, डॉ शैलेंद्र अग्रवाल, कुमारी रितेश आदि के साथ-साथ महाविद्यालय के अनेक शिक्षक साथी डॉ अनिल चौहान, दीप्ति कपूर, एमिटी विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र की छात्रा श्रद्धा भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। महाविद्यालय के कर्मचारी वैभव त्यागी एवं बीए के छात्र हर्ष के सहयोग की सराहना की गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*