केजरीवाल ने की प्रधानमंत्री मोदी से 7 हजार बेड और ऑक्सीजन सप्लाई की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार से दिल्ली की सरकार की चिंता बढ़ गई है। यहां के हालात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए केंद्र सरकार के 10 हजार बेड में से तत्काल 7 हजार बेड और ऑक्सीजन सप्लाई की मांग की है।
रविवार, 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25,500 केस आए हैं। 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर क़रीब 30 फीसद हो चुका है। कोरोना के बेड बहुत तेज़ी से खत्म हो रहे हैं, आईसीयू बेड की बेहद कमी हो गई है। पूरी दिल्ली में 100 से भी कम बेड बचे हैं। ऑक्सीजन की भी भारी कमी है। हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और हमें केंद्र सरकार से मदद मिल रही है।
केजरीवाल ने इससे पहले शनिवार को केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन से बात की थी और आज रविवार को उन्होंने अमित शाह से भी बात की है। उन्होंने शाह से बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बेड हैं और इसमें 1800 बेड कोरोना के लिए आरक्षित हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमारा केंद्र सरकार से निवेदन है कि इतनी गंभीर परिस्थिति में कम से कम 7,000 बेड कोरोना के लिए आरक्षित किए जाएं और हमें तुरंत ऑक्सीजन की सप्लाई की जाए। दिल्ली सरकार अगले 2-3 दिन में 6,000 से ज़्यादा ऑक्सीजन बेड तैयार कर लेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*