SKFI के सदस्य अवधेश सक्सेना के नेतृत्व में गाजियाबाद में लगाए 50 पौधे

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के मेंबर अवेधश सक्सेना के नेतृत्व में रविवार को भाटिया मोड़ स्थित न्यू पंचवटी कॉलोनी के लोगों ने पौधरोपण किया। स्थानीय लोगों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ कुल 50 पौधे लगाए और उनकी पूरी तरह देखभाल करने का भी प्रण किया है।
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी अवधेश सक्सेना इस तरह के कार्य लगातार करते रहते हैं। उनकी साहित्य में भी गहरी रुचि है और अवसर मिलने पर अपनी कविताओं के माध्यम से समाजिक उत्थान का संदेश भी देते रहते हैं। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “सुंदर-स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का उपहार है पौधरोपण। पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध होता है, वर्षा होती है और प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाव होता है। वृक्ष हमारे जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं।”
श्री सक्सेना ने बताया कि राष्ट्र को समर्पित स्वेच्छिक संगठन ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ पूरे देश में पर्यावरण के लिए काम कर रहा है। संस्था अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के माध्यम से लगातार संदेश दे रही है कि आज अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। इसी के तहत रविवार को गाजियाबाद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*