मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत, 35 लोग घायल

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिक पहाड़ियों के विल्वा पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल और अन्य नजदीक के चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह हुई इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है, “माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”
सीएम धामी दोपहर करीब दो बजे हरिद्वारा पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। उसके बाद मृतक के परिजनों व घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया है। उधर गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कुल 35 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें से आठ लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में हुई घटनास्थल पर एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हैं। मैं स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हूं और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”
भगदड़ का बताया कारण :
श्रद्धालुओं के अनुसार, रविवार का दिन होने के कारण मंदिर में अधिक भीड़ पहुंच गई।भारी भीड़ के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे भगदड़ मच गई। श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिरने लगे। इस घटना में 8 लोगों की मौत होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनकी हुई मौत
1- वकील 45
2- आरुष 6 रामपुर मुरादाबाद
3- विशाल 19
4-विपिन 18
5-शांति 60
6- रामभरोसे 65
7- अज्ञात 19
8-विक्की 25

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*