दिल्ली: वालिया के नेतृत्व में सम्मेलन, अलग-अलग समाज के जुटे 850 प्रतिनिधि

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। ग्लोबल अहलूवालिया कलाल कलार कलवार फाउंडेशन द्वारा समाज का सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया ने किया। सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों व समाज के 850 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है कि आज कलाल, कलवार और अहलूवालिया समाज के लोग एक मंच पर मौजूद हैं। निश्चित तौर पर देश का यह बड़ा संगठन एक मुकाम हासिल करेगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि झारखंड के सांसद मनीष जायसवाल रहे। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि आज पूरे देश के हमारे समाज के लोग राम कुमार वालिया के नेतृत्व में एकजुट होकर एक प्रभावी संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि मालवीय नगर दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय ने भी कार्यक्रम में भागीदारी कर कहा कि वह भी समाज के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।
सभा की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया ने बताया कि आज ग्लोबल अहलूवालिया कलाल कलाल कलवार फाउंडेशन भारत का समाज का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। 45 से भी अधिक जिलों में संगठन की टीमें गठित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में 16 करोड़ के करीब समाज के लोग हैं और जनगणना के बाद यह संख्या 20 करोड़ पार कर सकती है।
शनिवार, 26 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में पूरे देश से 850 प्रतिनिधियों ने भागीदारी की तथा एकजुटता से समाज को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के जयनारायण चौकसे, राजस्थान के गणपत मेवाड़ा, योगेश साहिवाल, ओमप्रकाश साहिवाल, डॉक्टर अरविंद जायसवाल, ललित कलाल, गुजरात के नरेश जयसवाल, तमिलनाडु के अटल गुप्ता कलवार, छत्तीसगढ़ के विपिन जायसवाल, झारखंड के पवन जयसवाल, बिहार के किशोर भगत, हिमाचल प्रदेश के अजय वालिया, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के पूर्व मेयर संजीव वालिया, सुखचैन वालिया, जय कृष्ण कार्निवाल, पूर्व वाइस चांसलर गुलाब जयसवाल, नितिन वालिया, ऋषिराज वालिया, विनय वालिया, सिल्लू कार्निवाल, प्रमोद करनवाल, संजय करनवाल, हरियाणा के गोविंद वालिया, राजपाल सिंह, रमेश वालिया, विजयपाल वालिया, महेश अहलूवालिया, सुरेंद्र मोंट्रा, संजय अहलूवालिया, संगठन के राष्ट्रीय ट्रस्टी मनोज शाह, मेक पवार, रवि जायसवाल, अर्चना जायसवाल, पूनम गुप्ता कलाल, बिनायक जायसवाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डिप्टी मेयर विजय भगत, संजय वालिया, राजेश वालिया, राकेश वालिया, जयशंकर जयसवाल, शैलेंद्र जयसवाल, फिल्म अभिनेत्री प्रीति चौकसे, निर्माता निर्देशक मुकेश चौकसे, मुख्य संगीतकार प्रीति भगत, मनोज भगत, पावनी आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*