राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। डॉ. ब्रजपाल त्यागी (डॉ. बी. पी. त्यागी) का नाम आज देश के मशहूर चिकित्सकों में शुमार हैं। उन्होंने गाजियाबाद ही नहीं बल्कि भारत का नाम विश्व में रोशन किया है। पिछले दिनों डॉ. त्यागी को लंदन में वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज कर उन्हें इस खिताब से नवाजा गया। आज हर सम्मान से उनका कद बहुत ऊपर पहुंच गया है। यही कारण है कि गरीब मरीज डॉ. बी. पी. त्यागी को अपना भगवान मानते हैं।
डॉ. बी. पी. त्यागी के हुनर ने इतिहास रच दिया है। जो लोग सुन नहीं सकते और बोल नहीं सकते, उनके लिए उन्होंने एक ऐसा इंजेक्शन तैयार किया है, जिससे दिव्यांग सुनने लगता है और वह बोलना भी शुरू कर देता है। मरीज डॉ त्यागी के उस इंजेक्शन को किसी चमत्कार से कम नहीं मानते। यही खूबी नहीं है उनकी। इसके अलावा भी डॉ. त्यागी जाने जाते हैं। कवि हृदय हैं। गरीब और सैनिकों का मुफ्त इलाज करते हैं। कई ऐसे दिव्यांगों को उन्होंने रोजगारपरक बनाया है। न सुन पाने के कारण बेजुबान बच्चों के जीवन में तमाम खुशियां भर दी हैं उन्होंने। एक ऐसा मसीहा, जो वाकई बेसहारा और मजलूमों के लिए उनका रहनुमा बना हुआ है।
डॉ. बी.पी. त्यागी का नाम गिनीज वल्र्ड बुक के साथ-साथ लिम्का बुक में भी दर्ज है। इसके अलावा भी देश-विदेश में उन्होंने तमाम खिताब हासिल किया है। अप्रैल, 2019 में उन्होंने 100 लोगों के कान के नि:शुल्क ऑपरेशन किए। आज स्थिति यह है कि राजनगर गाजियाबाद के हर्ष ईएनटी हास्पिटल में अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से लगातार मरीज आ रहे हैं। बहुत सहज, सरल और मृदुभाषी स्वभाव के हैं डॉ त्यागी। कोई भी अपने बारे में उनसे फोन नंबर 0120 4552014 बात कर सकता है। मेडिकल साइंस पर लगातार वह शोध करते रहते हैं।


Leave a Reply