भाजपा सांसद काकड़े का दावा: शिवसेना में फूट, 45 विधायक भाजपा के साथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता की लड़ाई सतह पर आ चुकी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को साफ कर दिया है कि वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे और वह भी पांच साल के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना के साथ 50-50 के फॉमूले पर कभी बातचीत नहीं हुई है। इसी बीच भाजपा ने शिवसेना में टूट का इशारा किया है।
भाजपा सांसद संजय काकड़े ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित करीब 45 विधायक भाजपा के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने के इच्छुक हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद काकड़े ने यह दावा किया। जबकि फडणवीस ने कहा- पांच साल के लिए मैं ही बनूंगा मुख्यमंत्री।
उन्होंने कहा कि शिवसेना के 56 में से 45 विधायकों ने भाजपा के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की है। वे हमें फोन कर रहे हैं कि उन्हें सरकार में शामिल कर लें। काकड़े ने यह भी कहा कि शिवसेना के विधायक कह रहे हैं कि चाहे जो भी किया जाए, लेकिन हम भाजपा के साथ सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं। काकड़े ने बताया कि 45 विधायकों की राय है कि सरकार बनाने के लिए भाजपा और शिवसेना को हाथ मिला लेना चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*