छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों को सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले के कसालपाड़ के जंगलों में शनिवार को हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों में 5 एसटीएफ और 12 डीआरजी के जवान शामिल हैं। जबकि 15 जवान घायल हुए हैं, जिनका रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। �@Z��

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*