नई दिल्ली। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने चैत्र नवरात्र और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना वायरस के मद्देनजर देशवासियों से घर में रहकर नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने की अपील की है। वरिष्ठ पत्रकार बच्चन ने बुधवार को कहा कि नूतन वर्ष विक्रमी संवत-2077 की सभी को हार्दिक बधाई। आज हम कोरोना वायरस के रूप में एक वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं। ऐसी चुनौतीपूर्ण घड़ी में प्रारंभ हो रहा यह नया वर्ष, हमें एकजुटता और बंधुत्व का संदेश देने वाला है। आइए! हम सभी मिलकर इस समस्या के निदान हेतु संकल्पित हों।


Leave a Reply