राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सातों प्रत्याशियों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया। ये प्रत्याशी हैं भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजवीर सिंह और नवीन जैन।
बुधवार को पर्चा भरते समय सीएम योगी के साथ लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा भी मौजूद रहे। उनके अलावा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह आदि भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply