राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ABM) द्वारा मेरठ में रविवार 13 अप्रैल को मेरठ में विशाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एबीकेएम के प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी ने दी है। वह सोमवार को चित्रगुप्त सभा, प्राचीन शिव मंदिर खुर्जा कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनका चित्रगुप्त सभा खुर्जा की कार्यकारिणी ने अध्यक्ष अनिल सक्सेना के नेतृत्व में फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत-सत्कार किया।
सेवानिवृत्त सहायक गन्ना आयुक्त उत्तराखण्ड आनंद जौहरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन अतिथि वैंकट एण्ड फामर्स, रजबन, कैन्ट बोर्ड ऑफिस के सामने मेरठ में आयोजित किया जाएगा। समय सुबह 10 बजे से 2:30 बजे दोपहर रहेगा। सम्मेलन में प्राप्त वैवाहिक बायोडाटा की संग्रहित पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी। इस परिचय सम्मेलन में कायस्थों के साथ-साथ समस्त सनातन धर्मियों के युवक-युवतियों (विधवा, विदुर, तलाकशुदा) के बायोडाटा भी आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वैवाहिक रजिस्ट्रेशन फार्म जनपद-तहसील की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा / चित्रांश सभा के पास उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रूपये रखा गया है। शादी योग्य युवक-युवती मंच पर परिचय देगें। बायोडाटा वाले व्यक्ति को पुस्तिका कोरियर से भेज दी जायेगी।
सोमवार के कार्यक्रम में लाल बहादुर सक्सेना, बालेश्वर दयाल सक्सेना, वैभव सक्सेना, शेलेन्द्र सक्सेना, सर्वेश सक्सेना, अपूर्व माथुर, प्रमोद सक्सेना, अनिल सक्सेना, मुकुल सक्सेना, प्रशांत जौहरी आदि उपस्थित रहे। संचालन चित्रगुप्त सभा खुर्जा के अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने किया।

Leave a Reply