छह माह में 100 से अधिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर बनाई मिसाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
आगरा। जिले का गोयल सिटी हॉस्पिटल इतिहास रच रहा है। यहां आगरा की पहली ‘एडवांस ज्वाइंट रिप्लेसमेंट यूनिट’ लगाई गई थी, जिसके माध्यम से गत 6 माह में ‘100 से अधिक, सफल ‘एडवांस ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरीं’ हुईं है। इस सफल एवं बेहतरीन कार्य के मुख्य सर्जन हैं डॉक्टर मेघल गोयल। उन्होंने पिता डॉ. मुकेश गोयल के सानिध्य में यह कामयाबी हासिल की है।
खुशी के इस अवसर पर हॉस्पिटल परिवार ने एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। जिसे संबोधित करते हुए रोबोटिक्स सर्जन डॉ. मेघल गोयल ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें अपने पिता डॉक्टर मुकेश गोयल’ वरिष्ठ ओर्थो सर्जन’ एवं माँ डॉ. अलका गोयल ‘गायनोलॉजिस्ट’ के अथक प्रयास, कड़ी मेहनत से एक बेहतर गोयल सिटी हॉस्पिटल’ प्लेटफॉर्म मिला, जहां हमने एडवांस ‘ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी’ यूनिट इंस्टॉल की। हमने जो एडवांस रोबोटिक्स सर्जरी की हैं, वह आगरा के लिए भी गौरव की बात है।
उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि आगरा एवं आसपास के मरीज इस सर्जरी के माध्यम से लाभान्वित हुए हैं। उन्हें बेहतर रिजल्ट मिला है। यह हमारे लिए बड़ा अचीवमेंट है। हमारा आगे भी यही प्रयास रहेगा कि हम अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ, इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से उन्हें ठीक कर सकें, अर्थात इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों।
रोबोटिक्स सर्जन डॉ. मेघल गोयल ने कहा कि हर सफलता के पीछे किसी न किसी नारी शक्ति का हाथ होता है। ऐसा लोग कहते हैं और हम इसके लिए अपनी पत्नी डॉ. खुशबू गोयल ‘गायनोलॉजिस्ट’ के सहयोग की सराहना करते हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने तकनीक के बारे में बताया कि इस विधि से मरीज को कम दर्द ,कम रक्तस्राव एवं सटीकता, जल्दी रिकवरी आदि का फायदा होता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ ओर्थो सर्जन एवं डायरेक्टर ‘गोयल सिटी हॉस्पिटल’ डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि हमारे यहां एडवांस जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर के माध्यम से जो बेहतर सफल सर्जरीं हुईं हैं। इससे आगरा एवं आसपास के मरीजों को बेहतर परिणाम मिले हैं। गत 6 माह में 100 से अधिक सफल सर्जरीं, यह एक बड़ी एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके लिए हमारे स्टाफ का परस्पर सहयोग प्रशंसनीय है।
उन्होंने बताया कि यहां के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली-जयपुर या अन्य बड़े शहरों में पहले जाना पड़ता था। अब वह इलाज यहां सम्भव है। यहां गरीब एवं अल्प आय वाले मरीजों को आयुष्मान कार्ड द्वारा मुफ्त चिकित्सा का लाभ भी दिया जाता है। मीडिया के माध्यम से हम कहना चाहते हैं कि इसी तरह आगे भी आपको बेहतर सेवाएं मिलती रहेंगी।
डायरेक्टर डॉ. मुकेश गोयल ने इस सफलता के लिए डॉ. सौरभ महेश्वरी, डॉ. मेघल गोयल, डॉ. खुशबू गोयल, डॉ. अलका गोयल, प्रवन्धक राजीव शर्मा, अश्विनी शर्मा, प्रकाश यादव, फरियाद खान, राजीव दिवाकर, शिवम यादव, आरती झा, मिथुन कुमार, ईशा पाठक आदि की तहे दिल से सराहना की एवं रोबोटिक्स सर्जन डॉ. मेघल को हार्दिक शुभ आशीर्वाद दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*