बिपेन्द्र कुमार सिंह/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। भारतीय महिला मुक्केबाज अल्फिया पठान (81किग्रा) ने पोलैंड के किल्से में जारी एआईबीए यूथ पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में भारत का यह लगातार सातवां स्वर्ण पदक है। भारत ने महिला वर्ग में सभी सातों स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया है।
अल्फिया पठान ने फाइनल में मोल्दोवा की डारिया कोज़ोरव को एकतरफा अंदाज में 5-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। गुरुवार को टूर्नामेंट में भारत का यह लगातार सातवां स्वर्ण पदक है। यूथ विश्व चैंपियनशिप में भारत का यह अब का बेस्ट और ऐतिहासिक प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले गुवाहाटी में 2017 में यूथ विश्व चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीता था। टूर्नामेंट के नौवें दिन भारत का यह लगातार सातवां स्वर्ण पदक है। पठान से पहले, सनमाचा चानू, अरुंधति चौधरी (69 किग्रा), विंका (60 किग्रा), साल 2019 की एशियन यूथ चैंपियन बेबीरोजीसाना चानू (51 किग्रा), पूनम (57 किग्रा) और गीतिका (48 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।


Leave a Reply