बिहार: ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के 28 जिलाध्यक्षों की घोषणा

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
पटना। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के 28 जिलों के अध्यक्षों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है। पटना से सुशील श्रीवास्तव, बक्सर से शशि भूषण वर्मा, सहरसा से राजेश कुमार सिन्हा, पूर्णिया से सुजीत कुमार सिन्हा, सुपौल से रुद्र प्रताप लाल, मुजफ्फरपुर से डॉ रवि शंकर चैनपुरी, सीतामढ़ी से अमृतेश कुमार, दरभंगा से सुशील चंद्र दास, मधुबनी से अनिल दास और समस्तीपुर से मनीष कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से 22 अप्रैल को श्री प्रसाद ने बताया कि औरंगाबाद से कमल किशोर (सम्प्रति औरगांबाद कायस्थ महासभा अध्यक्ष), गया से डॉ पीयूष कमल सिन्हा, बेगूसराय से बाल्मीकि प्रसाद, सारण से मुकेश कुमार सिन्हा, मुंगेर से रवि शंकर सिन्हा, रोहतास से नवीन कुमार सिन्हा, शेखपुरा से आतोष कुमार सिन्हा, वैशाली से ज्योतिष कुमार सिन्हा और सीवान से नीलेश वर्मा नील को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
नालंदा से सुनील कुमार, जमुई से प्रवीण कुमार सिन्हा, जहानाबाद से बिंदूभूषण प्रसाद, भागलपुर से दीपक कुमार लाल, अररिया से नागेश्वर नाथ श्रीवास्तव, गोपालगंज से डॉ पीयूष कुमार श्रीवास्तव, पूर्वी चम्पारण से संजय कुमार अध्यक्ष और संजीव कुमार महासचिव, कैमूर से ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कटिहार से डॉ सुब्रत कुमार घोष को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के अन्य जिलाध्यक्षों की शीघ्र ही घोषणा की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*