आलोक द्विवेदी नोएडा मीडिया क्लब के निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स में गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब ने पत्रकार एकता की बेहतरीन मिसाल पेश की। इसके सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। जिला प्रशासन व पुलिस की की निगरानी में चुनाव अधिकारी अभय सिंह ने संस्थापक सदस्य व संचालन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार संजीव यादव के नेतृत्व में पुरी पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराते हुए वरिष्ठ पत्रकार आलोक द्विवेदी को अध्यक्ष और जय प्रकाश सिंह को नोएडा मीडिया क्लब का महासचिव घोषित किया है। साथ ही चुनाव अधिकारी अभय सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि नोएडा मीडिया क्लब के चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 15 पत्रकारों ने नामांकन किए थे। आठ लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। ऐसे में चुनाव अधिकारी ने आलोक द्विवेदी को अध्यक्ष, जय प्रकाश सिंह को महासचिव, अमित चौधरी को उपाध्यक्ष, मनोज वत्स को कोषाध्यक्ष, जगदीश शर्मा को सचिव, प्रमोद शर्मा और आंचल यादव को कार्यकारिणी का निर्विरोध सदस्य घोषित कर दिया है। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने नोएडा मीडिया क्लब के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे निश्चित ही पत्रकार हितों की सुरक्षा के लिए बेहतरीन कार्य करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*