राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा पोदार लर्न स्कूल ने संयुक्त रूप से वार्षिक मेला “यूफोरिया” का आयोजन किया। मेले के प्रथम स्लॉट के मुख्य अतिथि फीवर एफएम इन दिल्ली के मशहूर रेडियो जॉकी राहुल मकीन एवं द्वितीय स्लॉट के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल रहे। संस्था के सचिव प्रियंक जोशी, सह सचिव अमित सिन्हा एवं निदेशक पंकज जोशी ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं पौधे देकर स्वागत किया।
राहुल मकीन ने जहां मेला आयोजित करने के लिए बधाई दी, वहीं विक्रांत खंडेलवाल ने अभिभावकों व शिक्षकों को बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने का आव्हान किया। सभी हाउस आकाश, अग्नि, पृथ्वी एवं वायु के साथ-साथ अन्य विभागों के विद्यार्थी और शिक्षकगण अपने-अपने स्टॉल्स को बेहतरीन बनाने में लगे थे। भेलपुरी, पापड़ी चाट, गोलगप्पे, पाव भाजी, वड़ा पाव, पिज़्ज़ा, कुल्चा, पकौड़े, चाय-समोसे, छोले भटूरे, मोमोज, कॉफी, दाबेली आदि के स्वाद के साथ-साथ बच्चे चित्रकारी, नृत्य, गायन, रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर एवं गगनचुम्बी व आकर्षक झूलों का भी आनंद ले रहे थे।
मैजिक शो, पपेट शो, कार्टून कैरेक्टर एवं नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। प्रत्येक स्लॉट के बाद लकी ड्रॉ हुआ, जिसमें अतिथियों द्वारा आकर्षक पुरस्कारों का वितरण किया गया। विद्यालय उप प्रधानाचार्या कल्पना सीजो, प्रधानाध्यापिकाएं अंतरा राय व श्रद्धा सिंह, इंचार्ज रेखा बिष्ट, ऑस्टिन जॉनसन एवं बिंदिया चड्ढा सम्पूर्ण व्यवस्था का सतत अवलोकन कर रहे थे। पंकज जोशी ने सभी शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मचारियों एवं सहायक कर्मचारियों के प्रयासों की खूब सराहना की। मेला सफल बनाने में पारुल गौड, प्रिया वर्मा, जसविंदर कौर, दीक्षा शर्मा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply