राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया) के प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार सुघर सिंह व उनके पुत्र को गोली मारने और बम से उड़ाने की मिली धमकी का मामला तूल पकड़ने लगा है। पत्रकारों, वकीलों, समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इटावा, जिलाधिकारी और एसएसपी को देकर पत्रकार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि अगर 48 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिले भर के पत्रकार धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन के अनुसार, 13/14 दिसम्बर की रात्रि अज्ञात नंबर से तीन अपराधियों द्वारा सुघर सिंह व उनके बेटे को 7 बार गोली मारने व बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह मामला थाना सैफई में दर्ज किया गया है लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पत्रकार सुघर सिंह की गलती सिर्फ इतनी है कि उनके फेसबुक पर टैग करते हुए कुछ लोगों ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पड़ी की थी। सुघर सिंह ने इन सभी के विरुद्ध थाना सैफई में मुकदमा दर्ज कराया था।
एक अन्य सूत्र के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और कुछेक तो कई बार जेल भी जा चुके हैं। पत्रकार सुघर सिंह को इन सभी से जान-माल का खतरा बना हुआ है। वह अपनी और परिजनों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। ज्ञापन देने के समय गणेश ज्ञानार्थी, प्रमोद दीक्षित, कुलदीप कुमार, रघुवीर यादव, मसूद तैमूरी, सैफ तैमूरी, राजीव यादव, कपिल यादव, असित यादव, गौरव कुमार, पवन मिश्रा एडवोकेट, अक्षय राज भदौरिया, अनिल चौधरी, राजू कुशवाह , मु० शाहिद, सर्वेन्द्र कुशवाह, इकवाल, मेघ सिंह वर्मा, आशीष कुमार, पंकज राठौर, मनोज कुमार, राहुल यादव, सत्य नारायण राजपूत, वंदना यादव, राम नरेश पोरवाल, विशाल रावत, विनीत कुमार, मु० नफीस, अनिल कुमार, चंद्रप्रताप सिंह, सुशील कांत, करुणानिधि, राम ब्रज, विष्णु राठौर, गौरव सिंह, कुमार रवि, कुलदीप कश्यप आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply