अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित किया ‘एक दिया उम्मीद का…’

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
फरीदाबाद। सेक्टर- 31 में सामाजिक संस्था ‘अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी’ द्वारा ‘भोली-सी मुस्कान’ कैंपेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की टैग लाइन थी ‘एक दिया उम्मीद का, दिल से दिवाली खुशियों वाली’। आयोजन के मुख्य अतिथि सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों की तारीफ करते हुए उनके बनाए हस्तशिल्प को सराहा और संस्था की अध्यक्ष के कायों को भी सराहा।
वेलफेयर की अध्यक्ष प्रणीता प्रभात ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत बच्चों के बनाए हुए चॉकलेट के डिब्बे से की। साथ ही रविवार, 31 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही भूतपूर्व विधायक विपुल गोयल के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार श्रीवास्तव रहे। बच्चों बहुत खुश दिखे। उनकी भोली सी मुस्कान देखकर अतिथियों का दिल भी खुश हो गया। अध्यक्षा प्रणीता प्रभात ने
इस अवसर पर एसएचओ बलवंत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौधरी, अंजनी कुमार, सुशील चौधरी, आरडब्ल्यूए प्रधान अमरीश त्यागी, भाजपा नेता किरण त्रिपाठी, वेलफेयर की सदस्य ममता मित्तल, राजश्री, विजय श्रीवास्तव, डॉक्टर आर के श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, हिना, लालचंद शर्मा, अनिल नागर, मार्केट एसोसिएशन सेक्टर 31 के अध्यक्ष सारदुल उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*