राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उपजे हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल की प्रस्तावित रैली रद्द कर दी है। यह जानकारी प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा है कि वह कोरोना संबंधी एक हाई-लेवल रिव्यू बैठक करेंगे, इसलिए रैली रद्द कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा करने और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अधिकारियों ने ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार के लिए पिछले कुछ हफ्तों में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में बाकी के चरण के चुनाव एकसाथ कराने की मांग कर चुकी है लेकिन चुनाव आयोग ने मना कर दिया था।
उधर देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच ऑक्सीनजन और दवाओं की किल्लकत को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती रुख अपनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर स्वदत: संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए उनके पास कौन सा नेशनल प्लाोन है? कोर्ट ने हरीश साल्वे को एमिकस क्यूरी भी नियुक्त किया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने चार अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार से नेशनल प्लाकन मांगा है, जिसमें पहला ऑक्सीुजन की सप्लारई, दूसरा दवाओं की सप्लालई, तीसरा वैक्सीसन देने का तरीका और प्रक्रिया जबकि चौथा लॉकडाउन करने का अधिकार सिर्फ राज्य को हो और कोर्ट को नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया है। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। देखना है केन्द्र सरकार क्या जवाब देती है?


Leave a Reply