संतोष पटेल व जयशंकर प्रसाद को चौधरी कन्हैया प्रसाद सिंह साहित्य सृजन सम्मान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। आरा (बिहार) के चौधरी कन्हैया प्रसाद सिंह स्मृति संस्थान ने भोजपुरी के दो प्रतिष्ठित साहित्यकार संतोष पटेल और जयशंकर प्रसाद द्विवेदी को वर्ष 2025 एवं 2026 के लिए चौधरी कन्हैया प्रसाद सिंह साहित्य सृजन सम्मान प्रदान किया है। रविवार को विश्व पुस्तक मेला में आयोजित कार्यक्रम में दोनों लेखकों को यह सम्मान उन्हें भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सम्मान संपादक एवं साहित्यकार ललित लालित्य तथा सर्व भाषा ट्रस्ट के समन्वयक एवं कवि केशव मोहन पांडे के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करते हुए संतोष पटेल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भोजपुरी भाषा का सम्मान है, और उन्होंने इसे भोजपुरी जन-जागरण अभियान से जुड़े सभी साथियों को समर्पित किया। वहीं जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने इस सम्मान को भोजपुरी साहित्य की समृद्ध परंपरा का सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हम भोजपुरी साहित्य सरिता की पूरी टीम को समर्पित करते हैं। कार्यक्रम में साहित्य, भाषा और संस्कृति से जुड़े अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*