महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन का भव्य लोकार्पण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। सेवा समिति (रजिस्टर्ड) खुर्जा द्वारा चंद्रलोक कॉलोनी स्थित नवनिर्मित भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन का रविवार को भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा खुर्जा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद खुर्जा की चेयरमैन अंजना भगवान दास सिंघल रहे। इन दोनों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
उल्लेखनीय है कि समिति के मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने लोकार्पण से एक दिन पूर्व विधि-विधान से हवन-पूजन सम्पन्न कराया था। रविवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां डॉ. कर्नल अमर सिंह की पत्नी श्रीमती सावित्री देवी ने की, वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बार काउंसिलिंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ एडवोकेट, एडवोकेट अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, रमेश बंसल, केसी गुप्ता, वीरेश शर्मा और डीके स्वामी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश भार्गव, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज, आनंद आदि उपस्थित रहे। सभी को रामचरितमानस भेंट की गई। साथ ही अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*