वसंत पंचमी पर मां शारदे से सभी के लिए मांगा ज्ञान का प्रकाश

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्ध नगर। नॉलेज पार्क-3 ग्रेटर नोएडा स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) के मंदिर में वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मां शारदे की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराया। संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हुए सभी के जीवन से अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर ज्ञान और विवेक के प्रकाश से आलोकित करने का आशीर्वाद मांगा।
विधि विधान से मां शारदे का पूजन व अभिषेक में पीआईआईटी की प्रमुख मिथलेश सिंह व जागेश सिंह मैम ने पूरी श्रद्धा, परंपरा और उल्लास के साथ वसंतोत्सव मनाया। इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने वस्त्र, फूल-फल, मेवे का भोग लगाने के बाद मंदिर परिसर में मां शारदा के प्रति अपनी आस्था, आराधना व वंदना के स्वर समर्पित किए।
मिथलेश मैम के अनुसार हर वर्ष वसंत पंचमी का पर्व इसी प्रकार से मनाया जाता है। इसका मकसद शिक्षा के मंदिर में मां शारदा का वंदन कर शिक्षा का माहौल बनाये रखना तो है ही, हर सम्प्रदाय के विद्यार्थियों में मां शारदा का पूजन-वंदन करने की प्रेरणा देना भी है। प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*