किसान आंदोलन: व्रतियों और रोजेदारों ने पेश की एकता की मिसाल

सुधांशु श्रीवास्तव/राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व में गुरुवार को किसान क्रांति द्वार यूपी गेट पर चल रोजा और व्रत की एकसाथ व्यवस्था की गई। दिल्ली की सीमा पर स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर शाम को हिन्दू_मुस्लिम भाईयों ने एकसाथ बैठकर फलाहार किया और रोजा खोला।
चौधरी गौरव टिकैत ने इस मौके पर कहा कि हमारे यहां किसानों में हमेशा से इसी तरह भाईचारा बना हुआ है। यह सिर्फ राजनीतिक लोग हैं जो हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम करते हैं। सरकार इस बात को ध्यान से निकाल दे कि हम लोगों के बीच में किसी भी तरह से धर्म को लेकर विवाद है। उन्होंने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के वक्त से ही इसी तरह मेल मिलाप चला आ रहा है और आगे भी बरकरार रहेगा। हम यूपी गेट पर हर धर्म का स्वागत करते हैं।
इस अवसर पर सलीम चौधरी (सहारनपुर), अतुल त्रिपाठी (पटना- बिहार), मुफ़्ती जसीमुद्दीन (दिल्ली), आवेश रफाई (गुजरात), आलम (चंपारण), जमील अहमद और मेरठ के मेहताब, अश्फाख, सतबीर सिंह वह जगबीर दबथुवा मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*