दिल्ली की मॉडल मुस्कान की हत्या, CCTV में जिम ट्रेनर इमरान कैद

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नयी दिल्ली। दिल्ली के तिलकनगर इलाके में 21 वर्षीया मॉडल कुस्कान की हत्या से सनसनी फैल गई है। आरोपी ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर लड़की की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के समय मुस्कान घर में अकेली थी। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी घर में घुसता हुआ दिखा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है। आरोपी का नाम जिम ट्रेनर इमरान बताया जा रहा है।
एडिश्नल डिप्टी पुलिस कमिश्नर अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि मुस्कान और इमरान एक दूसरे को पहले से जानते थे। पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वह बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार, 26 अगस्त की है। मुस्कान तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर में अपनी बहन और मां के साथ किराये पर रहती थी। वारदात के समय मुस्कान घर में अकेली थी तो शाम साढ़े 5 बजे जिम ट्रेनर इमरान उसके घर में आया था। दोनों के बीच में कुछ झगड़ा हुआ, जिसके बाद इमरान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मुस्कान के चीखने की आवाज सुन पड़ोसी मदद के लिए आए। बाद में उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया।
मुस्कान एक छात्रा थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग का काम भी करती थी। उसकी दो बहने और एक छोटा भाई आकाश है। मुस्कान के दोस्त अमन का कहना है कि जिम ट्रेनर पहले भी मुस्कान को परेशान करता था।
मुस्कान और इमरान की मुलाकात पहली बार तिलक नगर के ही seven Zone gym में हुई थी। इमरान वहां ट्रेनर था और मुस्कान जिम के लिए आती रहती थी। बाद में जिम मालिक ने देरी से आने के कारण इमरान को निकाल दिया था। आगे की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही उसकी गिरफ्त में होगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*