मेवाड़ के सहायक स्टाफ को समर्पित रहा दीपावली मिलन समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑडिटोरियम में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया और पूरा कार्यक्रम सहायक स्टाफ को समर्पित रहा। सभी वर्ग के तबके को सम्मानित किया गया। मेवाड़ परिवार के सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह में चार चांद लगा दिए। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने दीपावली की बधाई दी और कहा कि यह ऐसा उत्सव है जिसमें खुशियां हरेक के दरवाजे पर जाती हैं। शिक्षा भी अंधेरे से उजाले की ओर ले जाती है। हम शिक्षक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने विद्यार्थियों को भी ज्ञान का उजाला बांटें। उन्होंने कहा कि हम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर ही नहीं आस-पड़ोस भी साफ सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी है।
मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के महासचिव अशोक कुमार सिंघल ने कहा कि दीपावली हमारा अपना पर्व है। यह हमें भाईचारा, प्रेम व अंधेरे को रोशनी से भरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने रामचरित मानस के उदाहरण प्रस्तुत कर समाज में समरसता और आत्मविश्वास बढ़ाने की बात कही। उन्होंने दीपावली के आर्थिक, व्यवहारिक और आध्यात्मिक पक्ष के बारे में भी जानकारी दी। मेवाड़ की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दी और भगवान श्रीराम के महत्व पर प्रकाश डाला।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*