पुलिस हिरासत में मोहित की मौत, सीएम योगी ने परिजनों का दर्द समझा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। पुलिस कस्टडी में कारोबारी मोहित पांडेय की मौत के बाद सोमवार को उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये, आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर सोमवार की सुबह मोहित पांडेय की मां तपेश्वरी देवी और उनकी पत्नी व बच्चे पहुंचे। इन सभी ने सीएम से दर्द साझा किया। योगी ने मोहित के परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा समेत शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है। इस दौरान बख्शी का तालाब विधायक योगेश कुमार शुक्ल और पार्षद शैलेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*