पावन कला धाम ने मनाया वार्षिक कृष्ण उत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित त्रिवेणी कला संगम में रविवार को पावन कला धाम ट्रस्ट द्वारा वार्षिक कृष्ण उत्सव 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापक गुरु अनुराधा शर्मा और उनके शिष्यों द्वारा कथक की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
गणेश वंदना, श्री कृष्ण माखन चोरी, जय भगवती देवी और भगवान श्री राम पर आधारित नृत्य नाटिका ‘कण-कण में राम’ प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान राम के जन्म पर जो बधाई गीत गाया गया, वह बहुत ही कर्णप्रिय लगा। साथ ही डॉ अभिनव शर्मा ने शास्त्रीय गायन की धुन से दर्शकों को सम्मोहित कर दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दूरदर्शन की महानिदेशक सुश्री कंचन प्रसाद थीं। जबकि विशिष्ट अतिथियों में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत गौरव डॉ. जितेन्द्र बच्चन और वंदना फाउंडेशन की अध्यक्ष वंदना सोनी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने वार्षिक कृष्ण उत्सव की भूरि-भूरि प्रसंशा की है। मंच संचालन खुशबू ने किया। इस अवसर पर सुनील शर्मा, पूनम अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*