बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 28 को लगेगा रोजगार मेला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 28 नवंबर को मोदीनगर में
रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। गांधी मैदान निकट नगर पालिका परिषद मोदीनगर आयोजित होने वाला यह मेला सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें निजी क्षेत्र की 21 से अधिक कम्पनियां 300 से अधिक रिक्त के सापेक्ष चयन करने हेतु प्रतिभाग कर रही हैं।
रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर पास अभ्यार्थी (18 से 40 वर्ष के बीच) भाग ले सकते हैं। कम्पनियों द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर टेली कॉलर, सेल्स ऑफीसर, तकनीकी सहायक आदि पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वेतनमान 10,000 से 30,000 रूपये प्रतिमाह है। इच्छुक अभ्यार्थियों को विभागीय वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में स्वयं को पंजीकृत करना होगा। लॉगइन आई डी एवं पासवर्ड प्राप्त होने के पश्चात व्यक्तिगत विवरण एवं शैक्षिक योग्यता से सम्बन्धित फॉर्म भरना होगा। उसके बाद पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी, जो तीन वर्ष तक मान्य होगी।
रोजगार मेले में आवेदन की प्रक्रिया:
रोजगार हेतु इच्छुक अभ्यार्थी विभागीय वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर होम पेज पर “Private Jobs” पर क्लिक करेंगे। ‘रोजगार मेला नौकरियों’ पर जनपद गाजियाबाद में सर्च करेगें। सर्च आइकॉन पर क्लिक करते ही जनपद गाजियाबाद में रोजगार मेले में शामिल सभी नौकरियों का विवरण उपलब्ध हो जायेगा। योग्यतानुसार नौकरी का चयन कर उसके सामने आवेदन करें पर क्लिक करें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*