राविपा अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव ने दी सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं

राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्वत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नयी दिल्ली। राष्ट्रवादी विकास पार्टी (राविपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव ने समस्त देशवासियों को श्री रामनवमी और सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सिविल सेवक कड़ी मेहनत से देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। डॉ श्रीवास्तव ने ट्वीट कर कहा, ‘सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को मैं शुभकामनाएं देता हूं।’
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से हम सिविल सेवा दिवस मनाते आ रहे हैं। डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि सिविल सेवक देश के विभिन्न हिस्सों और विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सेवा करने और राष्ट्र की प्रगति को आगे ले जाने में अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी तत्परता के साथ वह देश सेवा करते रहें। स्वयं के प्रति देशभक्ति की भावना न छोड़ें। यह उत्साह बनाए रखें। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
ज्ञात हो कि आज बुधवार को श्री रामनवमी भी है। इस शुभ अवसर पर राविपा के अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव ने कहा, ‘आज रामनवमी है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए। रामनवमी की मंगल कामनाएं। देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे।’

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*