भारत रत्न काव्योत्सव के विश्व कीर्तिमान में डॉ. माला कपूर ‘गौहर’ भी करेंगी काव्यपाठ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। देश के भारत रत्न विषय पर रविवार 21 नवंबर को विश्व कीर्तिमान के लिए भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय काव्योत्सव आयोजित किया जा रहा। जिसमें देश दुनिया की 300 से अधिक जो प्रतिभागी शामिल हैं, उनमें महानगर की डॉ. माला कपूर ‘गौहर’ का चयन विशेष रूप से किया गया है। आयोजन अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के बैनर तले किया जा रहा है।
आयोजक डॉ. राजीव कुमार पांडेय के अनुसार देश की कई विभूतियों को भारत रत्न से विभूषित किया गया है। यह आयोजन उन्हीं विभूतियों को समर्पित है। इस मैराथन काव्योत्सव का संस्था के फेसबुक पृष्ठ पर लाइव आयोजन किया जाएगा। उनके अनुसार डॉ. कपूर हिंदी के पुरोधा एवं स्वतंत्रता सेनानी महऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन पर अपनी काव्य प्रस्तुति देंगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*