नेपाल में भूकंप से तबाही, 158 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। शुक्रवार देर रात भूकंप आने से नेपाल में चारों ओर हाहाकार मचा है। रात करीब 11.34 पर आए 6.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में 158 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। बचाव दल पहाड़ी गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। कई इमारतें ढह गई हैं और मलबे में तमाम लोग दबे हो सकते हैं।
दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तर-पश्चिमी नेपाल के जिलों में भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक नुकसान नेपाल के जाजरकोट और रुकुम जिले में बताई जा रही है। नेपाल के प्रधानमंत्री हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत के लिए तैनात किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*