आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुफ्त मिलेगी तकनीकी शिक्षा : डॉ. भरत सिंह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

PIIT ग्रेटर नोएडा ने शुरू किया योगी सरकार का पॉलीटेक्निक चलो अभियान। युवाओं को प्लेसमेंट में भी करेगा मदद

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के ‘पॉलीटेक्निक चलो अभियान- 2026’ को PIIT ग्रेटर नोएडा ने गुरुवार को शुरू कर दिया। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह कहते हैं, “इसका मकसद युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के अवसर सृजित करना है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को तकनीकी और उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘पॉलिटेक्निक चलो अभियान’ शुरू किया गया है।”
व्यावसायिक एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि सरकार पहली बार 15 जनवरी से प्रदेश में ‘पॉलिटेक्निक चलो अभियान’ चला रही है और यह फरवरी के प्रथम सप्ताह तक चलेगा। उनका कहना है, “पॉलिटेक्निक शिक्षा को लेकर युवाओं में जागरूकता का अभाव है। जिसके कारण अगर किसी छात्र को पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेना होता है तो वह 10वीं के बाद पहले 12वीं पास करता है, फिर पॉलिटेक्निक के बारे में सोचता है। तब तक उसके दो-तीन साल निकल चुके होते हैं। जबकि कोई भी छात्र 10वीं के बाद ही पॉलिटेक्निक में प्रवेश ले सकता है। साथ ही पॉलिटेक्निक कराने वाले स्कूल या कॉलेज उन्हें प्लेसमेंट भी दिलवा सकते हैं।”
15 जनवरी को चेयरमैन प्रोफेसर भरत सिंह ने बताया कि पीआईआईटी ‘पॉलिटेक्निक चलो अभियान’ के तहत गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक स्थिति के कारण बाधित न हो। इसी सोच के तहत PIIT ग्रेटर नोएडा सरकार के नियम व निर्देशों के तहत वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता से सशक्त बनाने का काम कर रहा है।
डॉ भरत सिंन ने बताया कि निर्धन परिवारों के ऐसे बच्चे जिनमें प्रतिभा है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे पॉलिटेक्निक का फॉर्म भरने या प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ रहते हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पात्र छात्रों का फॉर्म भरवाने से लेकर परीक्षा दिलाने तक की पूरी जिम्मेदारी संस्थान उठाएगा। गरीब बच्चों को शुल्क में भी बड़ी छूट की व्यवस्था है।
डॉ. भरत सिंह के अनुसार, पॉलिटेक्निक करने वाले को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास और व्यवहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इससे भविष्य में उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पीआईआईटी मीडिया का सहयोग लेने के साथ-साथ, जागरूकता कार्यक्रम, संपर्क अभियान और काउंसलिंग कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*