दिव्यांगजनों के साथ मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मनाया 64वां जन्मदिन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपना 64वां जन्मदिन दिव्यांगजनों को खुशियां देकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों को 10 मोटराइस्ड ट्राई साइकिल, 5 ट्राई साइकिल, 15 व्हीलचेयर, 5 स्मार्ट केन, कान की 10 मशीन और कंबल वितरित किए।
गुरुवार, 15 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में श्री कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम हाथ पैर, केलिपर, मोटराइस्ड ट्राई साइकिल, शादी अनुदान, दुकान संचालन व निर्माण योजना, लीगल गार्जियन शिप, दिव्यांग बस पास इत्यादि योजनाओं के तहत दिव्यांगजनों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक अजीतपाल, विधायक डॉ मंजु सिवाच, ज़िला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान व अन्य अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*