राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज करने वाली पालिका अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाने के लिए आज शनिवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी खुर्जा राकेश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल को शपथ दिलाई। साथ ही 31 सभासदों को भी शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद महेश शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, सत्यप्रकाश दादू (ब्लू आर्ट सेरेमिक्स), पुष्पांजलि शर्मा, सुरेश शर्मा और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए जेवर अड्डा चौराहा से बड़े मंदिर तक रोड की सजावट की गई थी। इसके अलावा शाम को चित्र-विचित्र महाराज द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई है।


Leave a Reply