राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में शनिवार को बड़े ही भावुक माहौल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह ‘लम्हे’ आयोजित किया गया । सुबह बजे से ही विद्यालय के ऑडी (चौधरी अजीत सिंह हॉल) में विद्यार्थियों की चहल-पहल शुरू हो गई थी। सुंदर कपड़ों में सजे- धजे बारहवीं के छात्र तथा आकर्षक साड़ियों में सजी-संवरी छात्राएं अद्भुत छटा बिखेर रहे थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सम्मानित अतिथियों, प्रधानाचार्य और वरिष्ठ-कनिष्ठ समन्वयक महोदया द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ।
26 मार्च को कार्यक्रम को यादगार बनाने के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा केक काटा गया तथा विद्यालय जीवन की यादों को समेटे मूवी ‘स्कूल के दिन’ देखते हुए उन्होंने अपनी यादें ताजा की। जबकि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में नृत्य, संगीत और स्पिन द व्हील एवं बिल्ड इट अप जैसे खेलों के द्वारा वातावरण को खुशनुमा बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर 12वीं के कुछ विद्यार्थियों ने भाषण व कविता के माध्यम से विद्यालय आईपीएस से जुड़ी अपनी स्मृतियों का उद्गार कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। वहीं नृत्य व संगीत के बीच शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रतिबिंबित करने वाली सम्मानित उपाधि प्रदान की गई। वह पल भी बहुत खुशनुमा रहा।
मिस आईपीएस व मिस्टर आईपीएस चुना गया
कार्यक्रम में मिस आईपीएस व मिस्टर आईपीएस 2021-22 का चुनाव किया गया। इस बीच सामूहिक नृत्य तथा भोज का आनंद उठाते हुए हार्दिक उद्गारों का भी दौर चला। शाम करीब पांच बजे प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू शर्मा ने विद्यार्थियों को विशिष्ट उपाधियां प्रदान करने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शुभ आशीष प्रदान किया। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद प्रेषित करते हुए उन्होंने कार्यक्रम का समापन किया।


Leave a Reply